प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे आर्केस्ट्रा पर अश्लील गीत बजाने से मना करने पर चौकीदार को पीटने के मामले में पूजा समिति के तीन सदस्य गिरफ्तार, अन्य फरार

0 minutes, 2 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस द्वारा कानून को हाथ में लेने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 14 अक्टूबर को परसा थानान्तर्गत दुर्गा पुजा प्रतिमा विसर्जन के क्रम में ग्राम लतरहियां दुर्गा पूजा के समिति सदस्यों द्वारा दुर्गा पूजा में दिए गये लाईसेंस के शर्तों का अनुपालन न कर डीजे, ऑर्केस्ट्रा पर नर्तकी को नचाया जा रहा था तथा अश्लील तथा जाति सूचक गाना बजाया जा रहा था.

विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसलिए ड्यूटी पर तैनात चौ० राजेश कुमार मांझी के द्वारा इस कार्य के लिए दुर्गा पुजा के समिति सदस्यों को समझाने का प्रयास किया गया तो पूजा समिति के सदस्यों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज एवं मार-पीट किया गया. जिसमें चौ० राजेश कुमार मांझी का सिर फट गया, जिनका ईलाज पी०एच०सी० परसा में चल रहा है. पुलिस बल पर हमला एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में परसा थाना कांड सं0-332/24 दर्ज कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

जिसमें परसा थाना क्षेत्र के लतरहियां गांव निवासी सुरेन्द्र सहनी का पुत्र विक्रम कुमार, रामजी राय का पुत्र रिशु कुमार एवं लालबाबु राय का पुत्र सोनु कुमार शामिल हैं. वहीं इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. छापामारी टीम में पु०अ०नि० सुनील कुमार थानाध्यक्ष परसा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *