गांछी में जुआ खेल रहे 04 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के डेरनी थाना पुलिस टीम ने ठिका गांव में छापेमारी कर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ठिका गांव स्थित बब्लू सिंह के गाछी के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा है. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठिका गांव स्थित बब्लू सिंह के गाछी के पास पहुंच कर छापामारी किया गया. उस दौरान नकद 582 रूपया, 02 मोटरसाईकिल तथा जुआ खेलते 04 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है,

जिनमें दरियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी रूपेश कुमार पिता-कौलेश्वर महतो, अक्षय प्रताप दांगी पिता-प्रभुनाथ सिंह, मो० नौशाद आलम पिता अब्दुल रशीद एवं टीपू सुलतान पिता- स्व० मो० अजीम मियां शामिल हैं. इस संबंध में डेरनी थाना कांड सं0-213/24 दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. छापामारी टीम में पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी थानाध्यक्ष डेरनी थाना, स०अ०नि० गोपाल प्रसाद एवं डेरनी थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *