23.40 ग्रा0 स्मैक के साथ एक ड्रग पेडलर शहर से गिरफ्तार ; कई आपराधिक मामलों में भी थी पुलिस को तलाश

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  शराब बंदी के बाद छपरा में स्मैक और गांजा की बिक्री जोर-शोर से हो रही है. इस सूचना के बाद सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23.40 ग्रा0 स्मैक के साथ एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि ज़िले में अवैध मादक पदार्थ का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति ग्राम-बदलू टोला स्थित गोरिया टोला के पास मादक पदार्थ (स्मैक) की बिक्री कर रहा है. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए गोड़िया टोला पहुंच कर छापामारी किया गया तो छापामारी के क्रम में कुल-23.40 ग्रा० स्मैक एवं 2,060/- रूपया जब्त कर एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार स्मैक विक्रेता छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत दौलतगंज मोहल्ला निवासी दीपक राय बताया गया है. एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 585/24 दर्ज किया गया है.

इसमें संलिप्त कारोबारियों / माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है. इस बात की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि दीपक का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ अकेले भगवान बाजार थाना में कुल सात आपराधिक मामले दर्ज है. छापामारी टीम में पु०नि०-सह- मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विशाल आनंद, स०अ०नि० मो० फिरोज, प्र०पु०अ०नि० सुजीत कुमार एवं प्र०पु०अ०नि० साकेत बिहारी जिला आसूचना ईकाई से शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *