हंगामा के बाद नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज ; स्कूल का बस कंडक्टर गिरफ्तार, प्रिंसिपल व बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

CHHAPRA DESK –  बीते एक सप्ताह पहले शहर के एक विद्यालय की तीन वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में बीती रात्रि थाना चौक पर जमकर बवाल के बाद अंततः पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जिसके आधार पर पुलिस ने स्कूली बस के कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक और बस चालक को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार बस कंडक्टर पप्पू कुमार बताया गया है, जो कि जलालपुर का रहने वाला है. वह जेडी पब्लिक स्कूल के बस का कंडक्टर बताया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि शहर के गुदरी बाजार मेन रोड स्थित जेडी पब्लिक स्कूल के विद्यालय की नाबालिक छात्रा के साथ बस कंडक्टर के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था.

जिसको लेकर इस मामले में पीड़ित के परिवार वालों के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त बस कंडक्टर पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वही जेडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल और बस चालक को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. बता दे कि यह घटना करीब 10 दिन पहले की है. प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से खफा परिवार वाले एसपी को घेरने की फिराक में थे. जिसको लेकर नगर थाना चौक पर बीती रात्रि 2 घंटे तक हो-हंगामा के बीच पुलिस लाठीचार्ज करनी पड़ गई थी. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई में नामजद अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया गया, जिसे नहीं न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

10 दिन पहले विद्यालय में किया गया था दुष्कर्म

पीड़ित परिवार की माने तो विद्यालय कैंपस में ही उनकी तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बस के कंडक्टर के द्वारा दुष्कर्म किया गया था. जिसको विद्यालय प्रशासन और पुलिस दबाने के प्रयास में थी. विद्यालय प्रशासन इस मामले की लीपापोती करने में लगा था. जबकि वह लोग बच्ची का इलाज करने में लगे थे और इलाज के क्रम में ही उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *