पत्नी हत्याकांड का अभियुक्त पूछताछ के दौरान थाना से हो गया फरार ; अब ढूंढ रही है पुलिस

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मशरक थाना में पूछताछ के लिए लाया गया हत्या अभियुक्त फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि जिले के पानापुर थाना कांड संख्या 297/24 में अपहरण कर एक महिला की हत्या कर ईंख के खेत में फेंके जाने के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके पति को हिरासत में लेकर मशरक थाना लाई थी. जहां मशरक थाना परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में उससे पूछताछ की जा रही थी. जहां से वह शौच जाने के दौरान पुलिस को चमका देकर फरार हो गया.

इस मामले में मशरक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आपकों बता दें कि बीते दिनों पहले मशरक के सिउरी गांव में ईंख के खेत में पानापुर के टोटहा जगतपुर गांव निवासी रामू राय की पत्नी 35 वर्षीय नीतू देवी का शव फेका पाया गया था. मृत महिला का हाथ पैर बंधा पाया गया था. जिसमें पुलिस ने जांच पड़ताल में उसके पति की संलिप्तता पाई. जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया और घटना में शामिल मोबाइल सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज के लछुआ उसके ससुराल से मोबाइल बरामद किया गया.

उसी में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए पानापुर थाना पुलिस दारोगा अनिल कुमार झा, चौकीदार रामबाबू राय,सिपाही रामधनी राजवंशी एवं पुष्पेन्द्र मांझी के द्वारा मशरक थाना परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय लाया गया था, जहां से शौच के लिए जाने के दौरान वह पुलिस को चकमा दे फरार हो गया. इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *