दाहा नदी का रिंग बांध टूट जाने से गांव में घुसा बाढ़ का पानी ; मवेशी सहित बांध पर लोगों ने ली शरण

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के मांझी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर के समीप शुक्रवार की सुबह दाहा नदी का रिंग बांध टूट जाने से इमादपुर बिनटोलिया गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. लगभग एक हजार की आबादी वाले उक्त गांव के लोग अपने अपने घरों से सामान तथा पालतू मवेशियों को लेकर बांध पर व उंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं. कई परिवार के लोग अपने अपने घर की छतों पर शरण लिए हुए हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की रात दो बजे अचानक रिंग बांध ध्वस्त हो गया तथा गांव में बाढ़ का पानी भर गया. इस दौरान गांव में अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया.

अचानक आई बाढ़ से देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी खड़ी फसल डूब गई. चेंफुल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजित कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम बांध के नीचे बने चूहों के बिल से बाढ़ के पानी से हो रहे रिसाव को रोकने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन देर रात्रि आखिरकार रिंग बांध टूट ही गया. रिंग बांध टूटने की खबर पाकर पहुंचे मांझी सीओ सौरभ अभिषेक तथा बीडीओ रंजीत सिंह ने ग्रामीणों के आवगमन के लिए दो नौका तथा खाने पीने के साथ साथ तिरपाल आदि की त्वरित ब्यवस्था कराने का आश्वासन दिया. मौके पर वार्ड सदस्य वाजिद अंसारी, मनोज प्रसाद, सोहन प्रसाद,विद्या प्रसाद आदि कई अन्य लोग भी मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *