छपरा मंडल कारा में जिला प्रशासन ने की छापेमारी

CHHAPRA DESK – छपरा मंडल कारा में आज जिला प्रशासन के द्वारा सारण उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. करीब एक घंटे तक चली छापेमारी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई. इस सम्बंध में एसपी श्री आशीष ने बताया कि जेल में जिला प्रशासन द्वारा रेगुलर छापेमारी किया जाता है उसी सम्बंध में छापेमारी किया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 22 वार्डो की सघन जांच की गयी. हालांकि, किसी भी आपतिजनक सामानों की बरामदगी जेल में नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका थी कि कुछ अपराधी मोबाइल आदि का उपयोग कर रहे होंगे, लेकिन इन सब की बरामदगी नहीं हुई है. इस क्रम में मंडल कारा छपरा के सम्बंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस छापेमारी के दौरान पु०उपा० मुख्यालय, एस०डी०ओ० सदर, एस०डी०पी०ओ सदर -1, पु० उपा० साइबर, पु० उपा० यातायात, पु० उपा०(रक्षित), नगर थानाध्यक्ष, भगवान बाजार थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. वही छापेमारी के कारण मंडल कारा के कैदियों में हड़कंप मचा रहा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *