पुलिस द्वारा जब्त ट्रकों से डीजल की चोरी कर रहे पांच अभियुक्त एक देसी कट्टा एवं चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार

CHHAPRA DESK – सारण जिला पुलिस ने जब्त किए गए ट्रकों से डीजल चोरी करते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि नगरा थाना पुलिस टीम को सुचना प्राप्त हुई कि 01 चार पहिया वाहन सवार 05 लड़कें थाना द्वारा जप्त किये गये ट्रकों से डीजल की चोरी कर रहे हैं. उक्त सुचना पर त्वरित करवाई करते हुए छापामारी के क्रम में ट्रक से निकाले गये 20 लीटर तेल और 01 चार पहिया वाहन बरामद कर पांच अभियुक्तों को 01 देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया.

इस सम्बन्ध में नगरा थाना कांड सं० 104/24 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया तथा इस कांड में संलिप्त अन्य के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के वाजित बोहरा गांव निवासी हरे राम महतो का पुत्र लोकनाथ कुमार, कृष्णा महतो का पुत्र अभिषेक कमार, जगन्नाथ महतो उर्फ भुंवर महतो का पुत्र गोलू कुमार, नंदकिशोर महतो का पुत्र नीरज कुमार एवं वीरेंद्र महतो का पुत्र राजन कुमार शामिल हैं. जिनके पास से लोडेड कट्टा – 01, जिन्दा कारतूस – 01, चार पहिया वाहन – 01, गैलन- 04 एवं मोबाइल जहां मोबाइल बरामद किया गया. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में पु०अ०नि० विजय रंजन थानाध्यक्ष , नगरा थाना , स०अ०नि० सुनील कुमार नगरा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल रहे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *