मोहल्ले में बिक रहा था शराब ; मामूली विवाद में चाकू गोदकर एक व्यक्ति की हत्या ; भाई जख्मी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की चाकू से गोद-गोदकर कर हत्या कर दी गई है. जबकि उसका भाई चाकू लगने से जख्मी है. घटना छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत रौजा पोखरा पश्चिमी बिनटोली का है. जहां एक व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. मृतक नगर थाना क्षेत्र के रौजा पोखरा पश्चिमी बिन टोली निवासी स्वर्गीय देव कुमार महतो का 55 वर्षीय पुत्र रामभजन महतो बताया गया है. इस संदर्भ में मृतक के परिजन व छोटे भाई जवाहर महतो ने बताया कि मोहल्ले में शराब बिकता है. बबन महतो पर शराब व्यवसायी ढोड़ा महतो के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया.

जिसके बाद वह भागता हुआ घर आया और भजन महतो से चाकू लगने की बात कह कर रोने लगा. जिसके बाद भजन अभी जा ही रहा था कि तभी ढोड़ा महतो बाहर ही मिल गया और उसने चाकू से उनके शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगा और गोद कर हत्या कर दी. वहीं इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी.

इस घटना में उसका भाई बबन महतो भी इस चाकूबाजी में जख्मी हुआ है. वही इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारीमें लगी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *