अवैध बालू लदे वाहनों का पासिंग कराने वाले पांच सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ; 12 ट्रक, 04 ट्रैक्टर के साथ 06 कारोबारी भी गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – अवैध बालू लदे वाहनों का पासिंग कराने वाले पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि उनके निर्देश पर अवैध बालू के खनन/परिवहन/संग्रहण पर विशेष समकालीन अभियान चलाया गया, जिसमे 12 ट्रक , 04 ट्रैक्टर जब्त करके कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं इस सम्बन्ध में विभिन्न थानों में कुल 13 प्राथमिकियां दर्ज की गई. छापेमारी के क्रम में यह आसूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ पासिंग गैंग के द्वारा ट्रकों को पास करवाया जा रहा है.

 

प्राप्त आसूचना पर पुनः रात्रि में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-I के नेतृत्व में जिला एस०आई०टी० के साथ टीम गठित करके अवैध बालू परिवहन में संलिप्त पासिंग गैंग के विरूद्ध छापेमारी की गई. जिसमें पासिंग गैंग के 05 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें डोरीगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी विजय सिंह का पुत्र राजकुमार सिंह, जयकृष्ण राय का पुत्र मुकेश कुमार, लालदेव राय का पुत्र नीरज कुमार, कामेश्वर प्रसाद का पुत्र निलेश कुमार एवं स्व० चिरांद निवासी लगन मांझी का पुत्र नीरज मांझी शामिल हैं.

 

गिरफ्तार उपरोक्त व्यक्तियों के पास से 04 मोबाईल बरामद हुए, जिसके वाट्सएप्प चैट देखने से पता चलता है कि वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर और फोटो प्राप्त करके इनके द्वारा अवैध बालू वाहनों को पास कराया जाता था और इसके लिए वाहन मालिको से रुपये लिए जाते थे. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-I, डोरीगंज थाना, अवतार नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *