किसकी मिली भगत से हुई कोरियर कंपनी में चोरी ; चाबी लेकर पहुंचे चोर की तस्वीर हुई सीसीटीवी में कैद

0 minutes, 5 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक स्थित एक कोरियर कंपनी से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि चेहरा बांधे पहुंचे चोर चाबी की मदद से ताला खोलता है. जिसके बाद वह दुकान के अंदर पहुंचता है और शेफ में रखे चाबी को उठाकर उससे आलमीरा का ताला खोलता है और आलमारी में रखें कैस के छोटे शेफ के ताले की चाबी नहीं मिलने पर उसको उठाकर ले जाता है. सुबह जब एक कर्मी पहुंचता हैं तो उनके द्वारा मैनेजर को सूचना दी जाती है कि शटर और आलमीरा का ताला दोनों खुला हुआ है. मामला फ्लिपकार्ट की तरह काम करने वाली विंग्स कंपनी का है जो की ग्रोसरी का आइटम पहुंचने का काम करती है. इस सूचना के बाद उक्त कंपनी के मैनेजर शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार वहां पहुंचे और इस घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी.

 

घटना 11 सितंबर की देर रात की बताई गई है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन किया लेकिन शटर और आलमीरा का ताला चाबी से खोले जाने के कारण पुलिस असमंजस में पड़ी है. वही इस मामले में कंपनी के मैनेजर जितेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. उक्त मैनेजर के अनुसार करीब 60-62 हजार की चोरी की गई है. जबकि कंप्यूकर या अन्य चीज को हाथ नहीं लगाया गया है.


क्या कहते हैं नगर थाना अध्यक्ष

इस मामले में पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लेकिन यह कर्मचारियों की मिली भगत से चोरी की गई है. जिसमें अभी तक मैनेजर के द्वारा कोई संदेह व्यक्त किया गया है और ना ही लिखित शिकायत ही की जा सकी है. जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि चोरी किसकी मिली भगत से हुई है. क्योंकि, कोई भी ताला टूटा नहीं है और सभी ताले खोलकर इस घटना को कारित की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *