अनियंत्रित ट्रक ने टोटो चालक को रौंदा ; परिवार के कमाऊ सदस्य की हुई मौत के बाद मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उमधा फोर लेन स्थित वास्तु विहार फेज टू के समीप ट्रक व टोटो की टक्कर में टोटो चालक की मौत मौके पर ही हो गई. मृत टोटो चालक नगर थाना क्षेत्र के रौजा वार्ड 44 निवासी स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद का पुत्र रविंद्र नाथ साह बताया जाता है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. हालांकि परिजन आनन-फानन में उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया.

वहीं सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. इस संदर्भ में सदर अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनो ने बताया कि प्रतिदिन की भांति वह बीती रात भी छपरा से सवारी लेकर टोटो से गए थे. वही लौटने के क्रम में उमधा फोर लेन वास्तु विहार फेज टू के समीप ट्रक के द्वारा धक्का मार दिया गया. धक्का लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक तेज गति में था जिस कारण उसने अपने रफ्तार पर नियंत्रण खो दिया और टोटो को कुचलकर भागने लगा. हालांकि स्थानीय लोगों व पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया.वहीं इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि धक्का मार कर भागने के क्रम में ट्रक को पकड़ लिया गया है. जबकि चालक मौके से फरार है. वहीं पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है. जब्त ट्रक हरियाणा जिले का बताया जाता है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *