परिवार के सभी सदस्यों को बाथरूम में बंद कर अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – गया जिले के शेरघाटी शहर के गोला बाजार रोड स्थित रामना रोड गांजा मोड़ के समीप अपराधियों ने आज सुबह हथियार का भय दिखाकर पहले परिवार के सभी सदस्यों को बाथरूम में लॉक कर दिया. जिसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइकों पर सवार होकर आये छह बदमाशों ने कपूर ट्रेडर्स (दाल, चीनी, तेल आदि के बिजनेस फॉर्म) में हथियार का भय दिखा बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद बाइक से झारखंड की ओर भाग गये. घटना अहले सुबह की है, लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. पीड़ित व्यवसायी रोहित कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे अपनी दुकान खोलकर बैठे थे और हिसाब किताब मिला रहे थे, तभी अपराधी आये और घटना को अंजाम दिया. पहले दुकान के छह अलग-अलग गल्ले में रखा नकद रुपये ले लिये और फिर शटर गिरा कर अपने कब्जे में लेकर ऊपर छत पर घर में गये. वहां मां और पत्नी दोनों का सारा आभूषण ले लिया. इसके बाद सभी को बाथरूम में लॉक कर दिया.

इस दौरान सभी कमरों की तलाशी ली और घर में रखा सारा आभूषण लूट ले गये. घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी डॉ के रामदास ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग तरीके से अनुसंधान कर रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. आभूषण व नकद मिलकर करीब नौ लाख की लूट हुई है. दोपहर करीब 1:30 बजे घटनास्थल एफएसएल की टीम पहुंची औरसबूत के तौर पर कई तरह के नमूने इकट्ठे किये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *