अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव स्थित पुल के समीप ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के सुम्हां गांव निवासी मोहन कुशवाहा के 20 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है. वहीं इस दुर्घटना में उसी गांव के शत्रुघ्न कुशवाहा के पुत्र सोनू कुमार घायल है, जिसका उपचार सीएचसी इसुआपुर में चल रहा है. ट्रैक्टर उसी गांव के मोखतार पड़ित की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

जिसका पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था. पिता राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. बड़ा पुत्र होने के कारण प्रभात भी काम कर पिता को सहयोग करता था. मृतक के पिता मोहन कुशवाहा तथा माता लक्ष्मी देवी बेटे के शव को देखकर बार-बार बेसुध होकर गिर पड़ते थे.

वहीं मृतक के छोटे भाई आकाश, छोटी बहन पूनम तथा परिजनों के रुदन-क्रंदन से गांव का माहौल गमगीन हो गया. युवक की मौत की खबर जैसे ही लोगों को लगी गांव में भारी भीड़ इकट्ठी हो गई. महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, स्थानीय रामचौरा पंचायत के मुखिया संजय रजक, सरपंच पति विजय सिंह, बीडीसी राजेंद्र यादव, रमेश राय, नितेश सिंह, शिक्षक सुनील राम, सुधीर राम व अन्य ने पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों का ढ़ाढस बंधाया तथा शोक संवेदना व्यक्ति की.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *