₹1.44 लाख के जाली नोट के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

MOTIHARI DESK – बिहार के मोतिहारी पुलिस ने जाली नोट कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किया है. एसपी के गुप्त सूचना पर जिला के सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में छौड़ादानो पुलिस ने 1.44 लाख रुपए के जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 10 हज़ार नगद भी बरामद किया है. पुलिस ने छौड़ादानो रक्सौल रोड में कार्रवाई किया है. गिरफ्तार तस्कर पर पूर्व से भी दिल्ली स्पेशल सेल और रक्सौल थाना में जाली नोट का मामला दर्ज है.

पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में जुटी है. सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि एसपी कांतेश कुमार मिश्र को गुप्त सूचना मिली थी कि जाली नोट का तस्कर छौड़ादानो थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है. एसपी के निर्देश पर सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में छौड़ादानो थाना पुलिस ने घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. छौड़ादानो रक्सौल नहर रोड में एक बाइक सवार पुलिस को देख भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर बाइक को पकड़ा. पकड़े गए बाइक से पुलिस ने 1.44 लाख जाली व 10 हज़ार नगद रुपया बरामद किया गया.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के आशिफ राज के रूप में किया गया. गिरफ्तार तस्कर पर पूर्व में भी दिल्ली स्पेशल सेल व रक्सौल में जाली नोट का मामला दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार तस्कर से जाली नोट की तस्करी में शामिल और लोगो की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है. छापेमारी टीम में सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धनन्जय कुमार, छौड़ादानो थाना अध्यक्ष सरिता कुमारी सहित पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *