मवेशी चोर को अवैध हथियार व कारतूस के साथ रंगेहाथ किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के नगरा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक मवेशी चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि अपराध नियंत्रण तथा विशेष छापामारी के दृष्टिकोण से नगरा थाना पुलिस रात्रि गश्ती पर भ्रमणशील थी. उसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अफौर में कुछ अपराधी हथियार का भय दिखाकर मवेशी चोरी कर रहे है. प्राप्त सुचना पर त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए 01 अपराधी को 01 अवैध आग्नेयास्त्र, 02 कारतूस एवं 01 मोटरसाकिल के साथ गिरफ्तार किया गया.

इस संबध में नगरा थाना कांड संख्या-84/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी नगरा थाना क्षेत्र के कादीपुर बंगरा गांव निवासी विजेन्द्र नट उर्फ विरेन्द्र उर्फ राजा नट बताया गया है. जिसके पास से देशी कट्टा-01, जिंदा कारतूस-02 एवं एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया. छापामारी दल में नगरा थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 विजय रंजन, प्र0पु0अ0नि0 जर्नादन कुमार प्रजापति, नगरा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *