युवक को घर से बुलाकर ले गए सुनसान जगह पर व मारी दो गोली ; मौके पर हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

BHOJPUR DESK – बिहार में अपराधी बेलगाम हो चले हैं. जब जहां चाहे हत्या, लूट, डकैती जैसी घटनाओं को बेधड़क अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला भोजपुर जिले से सामने आई है जहां, भोजपुर में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली काफी करीब से मारी गई है, जो दाहिने साइड गर्दन और पेट में लगी है, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मृतक भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी स्व मनोज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अखिल सिंह है, जो घर से 6 सौ मीटर दूर सुनसान जगह पर कुछ लड़कों के साथ था.

जिनसे उसका विवाद हुआ था. हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका कि विवाद का कारण क्या था. घटना तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव की है. घटना की सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार, पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह और तरारी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन हुआ है. वहीं एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिनके द्वारा घटना स्थल से नमूना संकलित किया गया है.

इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात पीरो अनुमंडल के तरारी थाना अंतर्गत सेदहा गांव से सूचना मिली कि अखिल सिंह को किसी ने गोली मार दी है. पदाधिकारी और FSL की टीम मौके पर पहुंची. गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. जल्द कार्रवाई होगी. वहीं सेदहा पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने बताया कि रविवार की रात जब गोली की आवाज सुनी तो सूचना फोन कर तरारी थानाध्यक्ष को दी.

जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों से मालूम हुआ कि एक युवक खून से लथपथ स्थिति में अपने घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर पड़ा हुआ है. मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया. हत्या क्यों की गई है, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. मृतक अपने मां-बाप की इकलौता संतान था. उसकी मां की मृत्यु उसके जन्म के समय ही हो गई थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *