नागपंचमी की तैयारी को ले घर की सफाई के दौरान करंट लगने से एक महिला की हुई मौत ; मचा कोहराम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा खुर्द गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला स्थानीय निवासी सुगन महतो की 51 वर्षीय पत्नी बताई जाती है. उनके मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना आज देर संध्या का है. बताया जा रहा है कि मृत महिला नाग पंचमी के त्यौहार को लेकर घर की लीपाई कर के पूजा अर्चना में लगी हुई थी. घर का पर्स मिट्टी का होने और बिजली का कटा-फटा तार नंगा इधर उधर से झुका होने के कारण महिला घर के साफ सफाई के दौरान बिजली के तार के सम्पर्क में आ गई.

जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. महिला के चार लड़की दो लड़का है. जिसमे दो लड़की व एक लड़का का शादी हो चुकी है. घटना के समय घर पर कोई नही था. महिला एक नतनी को रखी थी. पति पाव रोटी बिस्किट फेरी करके बेचने निकले हुए थे. महिला बिजली के करंट से अचेत गिरी हुई थी और पूरा शरीर झुलसकर काला हो गया था. इस बात की जानकारी घर वालों को तो हुई जब उसका पति घर लौटा और उसे घर में चारो तरफ ढूढा.

जब वह घर के अंदर जाकर देखा तो चिल्लाया और लोगो ने दौड़कर बिजली के तार को काट महिला को निकाला, लेकिन तब तक उसे महिला की मौत हो चुकी थी. महिला की मृत्यु के बाद घर में कोहराम मच गया. मजदूरी करने गए बच्चे दौरे दौरे आये. जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और यह दृश्य देखकर पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. वहीं सूचना पाकर अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घटना की तहकीकात में जुट गई. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *