प्रेमप्रसंग में युवक की हत्या ; कुएं से शव बरामद होने के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत तरवार तख्त टोला गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक का शव गांव के खेत स्थित कुएं से पुलिस ने बरामद कर लिया है. जिसके बाद यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई और काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए. जिसके बाद शव की पहचान की गई. मृत युवक मढ़ौरा थाने के बरदहिया रामचक गांव निवासी भरत राउत का 20 वर्षीय पुत्र रंजन राउत बताया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाने के रामचक गांव के युवक का प्रेम प्रसंग भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव के एक लड़की से चल रहा था.

उसी से मिलने युवक गुरुवार की शाम तरवार गांव पहुंचा था, जहां से उसका शव कुआं से पुलिस ने बरामद किया है. मृतक के भाई विजय ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे से ही रंजन घर से लापता था. उसके खोजबीन में परिजन लगे थे. तभी आज उन्हें जानकारी मिली कि उसका भाई जिस लड़की से प्रेम कर रहा था उससे मिलने गया था. जिसके बाद विजय अपने परिजनों के साथ अपने भाई के संबंध में और जानकारी हासिल किया तो पता चला कि उसकी हत्या कर शव को प्रेमिका के घर के समीप ही कुएं में फेंक दिया गया है.

जिसके बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंच भेल्दी पुलिस को सूचित किया गया. घटना की सूचना होने पर पुलिस दलबल के साथ कुएं के पास पहुंची, जहां स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल गया. शव की पहचान विजय ने अपने भाई के रूप में किया. जिसके बाद परिजनों में कोहूरा मच गया. वही मृतक के परिवार वालों के बयान पर पुलिस इस मामले में प्रेमी के घर के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा हत्या का राज

युवक की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है. हर तरफ इस प्रेम प्रसंग की चर्चा हो रही है. वैसे हत्या कैसे हुई इसपर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं. पुलिस भी अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी पहले से नहीं थी. जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंच कर रोने लगे, तब उन्हें घटना का पता चला. उन लोगों को इस घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं थी. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. फिलहाल सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. जिससे खुलासा होगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *