अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर ; पत्नी की मौत पति और पुत्र दोनों घायल

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK – पति अपनी पत्नी और पुत्र को बाइक पर बैठाकर गड़खा जा रहा था. तभी गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकी गांव के समीप अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने पीछे से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया और भाग निकला. जिसके कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत मौके पर हो गई. जबकि पिता और पुत्र दोनों घायल है, जिनका उपचार फिलहाल छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. मृत महिला की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत भुवालपुर गांव निवासी उपेंद्र प्रसाद साह की 40 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई है.

वही इस हादसे में उसके पति उपेंद्र साह एवं 17 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार दोनों घायल है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. वही दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस घटना के संबंध में मृत महिला के पति उपेंद्र साह ने बताया कि वह बाइक पर पत्नी और अपने पुत्र को बैठाकर गड़खा आ रहा था.

वह बिल्कुल अपनी साइड में चल रहा था, लेकिन पीछे से तेज गति से आ रही बालू लदी ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वे तीनों बाइक से फेंका गए और उस दौरान ट्रक की चपेट में आने से उनकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई. जबकि वह और उनके पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल है. जिनका फिलहाल उपचार चल रहा है. इस घटना के बाद परिवार वालों में मातम पसरा हुआ है. वही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *