निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की हुई मौत ; बच्चा भर्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव निवासी राजन शर्मा की 20 वर्षीया पत्नी रूपा देवी रुटीन चेकअप कराने के लिए इसुआपुर के एक निजी अस्पताल में गई थी. वह 8 महीने की प्रेग्नेंट थी. जहां नीम हकीम डॉक्टरों के द्वारा उसका प्रसव कराया जाने लगा.

उसी बीच उस महिला की मौत हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में मृतका के शव को उसके घर पहुंचा दिया गया. वहीं ऑपरेशन से जीवित निकली बच्ची को मशरक के किसी अस्पताल में रखे जाने की बात बताई जा रही है. लोगों का कहना था कि इसुआपुर में दर्जनों नर्सिंग होम नीम हकीम डॉक्टरों के द्वारा संचालित किया जाता है,

जहां सर्जरी की अच्छी व्यवस्था नहीं होने के चलते आए दिन मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जाता है. जिसके जिम्मेवार निजी नर्सिंग होम के संचालक हैं. जो बड़े-बड़े डॉक्टरों का नेम प्लेट लगाकर सुदुर देहात से आए गरीबों को निशाना बनाकर दलालों के माध्यम से मोटी रकम की कमाई करते हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *