छात्र-छात्राओं से भरी नाव माही नदी में पलटी ; मची अफरातफरी

0 minutes, 7 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत मही नदी में छात्र-छात्राओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई. जिसके बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि उसके बाद ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद सभी छात्र-छात्राओं को नदी से सकुशल निकालने में सफल रहे और बड़ा हादसा होते बच गया. बताया जाता है कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीण और छात्र-छात्राएं भी नाव से आया जाया करते हैं. उसी क्रम में आज विधालय जाने के क्रम में छात्र-छात्राओं से भरी नाव माही नदी में डूब गई.

 

 

बच्चों की चिल्लाने की आवाज को सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों द्वारा सभी बच्चों बचा लिया गया. इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है. लोगों ने कहा कि यहां वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है किंतु सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. ग्रामीणों ने सरकार से मांग की किया कि विशनपुर से उन्नहचक बाजार के बीच पुल का निर्माण कराया जाए. ग्रामीणों ने बताया कि कुरैया पंचायत के ग्राम विशुनपुर से बस्तीजलाल पंचायत के उन्नहचक बाजार( एन.एच-19) के बीच मही नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण हेतु विधायक ने मंत्री,अपर

मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग से मिलकर उक्त पुल निर्माण के लिए आग्रह करने के साथ-साथ बिहार विधानसभा में गैर-सरकारी संकल्प, निवेदन, याचिका आदि प्रश्नों के माध्यम से उक्त पुल के निर्माण हेतु सरकार से भी आग्रह किया है. किंतु उक्त पुल निर्माण हेतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कुरैया पंचायत के विशुनपुर, पुरुषोत्तमपुर, कुरैया, पगुराहाॅ ग्राम एवं बारहगावा क्षेत्र की एक बड़ी आबादी प्रखंड मुख्यालय, थाना, रेलवे स्टेशन, जिला मुख्यालय, हाट-बाजार, मुख्य बाजार उन्नहचक आदि स्थानों पर नाव के सहारे आना-जाना करते हैं. साथ ही छात्र-छात्राओं को भी नाव के सहारे ही विधालय आना-जाना पड़ता है. जिससे दुर्घटनाएं होती रहती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *