शराब के अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने 7 कारोबारियों को 400 लीटर देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत साढा चंवर में पुलिस ने छापेमारी कर 400 लीटर देसी शराब के साथ 7 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. वहीं उन लोगों के पास से पुलिस ने शराब ढुलाई में उपयोग लाई जाने वाली मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है. गिरफ्तार कारोबारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवालिया गांव निवासी पंचम मांझी, साढा के भगवान राय, संजीत मांझी, डब्बू पासवान, विजय महतो, मंटू महतो उर्फ लाल बाबू महतो व विश्वकर्मा राय बताए जाते हैं.

इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया गिरफ्तार सभी देसी शराब के कारोबारी है और इन लोगों के द्वारा भारी मात्रा में देसी शराब की बिक्री की जाती है. जानकारी के अनुसार जिले में सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर विभिन्न स्थानों में शराब व बालू तस्करी को लेकर सख्ती करने का निर्देश जारी किया गया है. वहीं मुफस्सिल थाना ने दो दिन पूर्व भी 250 लीटर देशी शराब को बरामद किया था. वहीं मुफस्सिल थाना अध्यक्ष के द्वारा एक साथ सात कारोबारियों को गिरफ्तार करने के बाद शराब धन्धेबाजों में हड़कंप मच गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *