ब्लॉक कर्मी के घर से हुई लाखों की चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर मोहल्ला से बीते दिन हुई चोरी मामले का पुलिस में 48 घंटे में उद्भेदन कर दिया है. वहीं उस मामले में दो चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोर रामनगर मोहल्ला निवासी राजा राम व छोटू कुमार बताये गए है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि बीते शुक्रवार को रामनगर में सदर ब्लॉक में पदस्थापित कर्मचारी नागमणि प्रसाद के यहां चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया था. जिसके बाद पीड़ित कर्मी के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

वहीं पुलिस ने इस घटना को चुनौती मानते हुए त्वरित कार्रवाई कर कांड में शामिल दो चोरों को चोरी किए हुए सभी सामान के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों शातिर चोर है. उन पर मुफस्सिल थाना समेत अन्य थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं. वही पीड़ित के घर से इन दोनों के घर की दूरी भी काफी नजदीक है. पिछले कई दिनों से इन दोनों के द्वारा उनके घर की रेकी की जा रही थी.

लेकिन कई बार असफल होने के बाद उन लोगों ने उक्त कांड को अंजाम दे ही डाला. हालांकि पीड़ित आश्वस्त थे कि इस घटना में कहीं से दोनो की संलिप्तता सामने नहीं आएगी. लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी के आधार पर उक्त घटना का उद्वेदन कर दोनो को गिरफ्तार किया. टीम में पीएसआई राजेश कुमार,सौरभ पांडेय, गुलशन कुमार, ओम प्रकाश शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *