गैस वेल्डिंग के दौरान ट्रक का टंकी फटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल ; आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

0 minutes, 4 seconds Read

BETTIAH DESK – बिहार के बेतिया से बड़ी खबर है जहां-मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के इथनॉल प्लांट के गेट के समीप हाई स्कूल चौक पर खड़े ट्रक के टंकी का गैस बेल्डिंग करने के दौरान अचानक ब्लास्ट करने से एक व्यक्ति का चिथड़ा उड़ गया तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि मृतक साइकिल से गडासी पिटवाने जा रहा था. मृतक की पहचान मझौलिया पंचायत के सतभीड़वा वार्ड नं 10 निवासी नागेश्वर मुखिया का 25 वर्षीय पुत्र दरोगा मुखिया के रूप में हुई है.

वहीं घायलों में मझौलिया निवासी सिकंदर मियां एवं तुफानी मियां शामिल हैं. परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा मुआवजा को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जिसकी सूचना पर पहुचे एसडीपीओ विवेक दीप के पहल पर उग्र ग्रामीण और परिजन शांत हुए तथा शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेजा गया और सड़क जाम हटवाया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *