51 फीट के कांवर के साथ डेढ़ सौ कांवरिया मध्य प्रदेश से पहुंचे बाबा धाम

0 minutes, 1 second Read

BABA DHAM DESK – मध्य प्रदेश के कटनी जिले से 51 फीट लंबा कांवर लेकर कांवरियों का दल बाबा धाम के लिए निकला है. इस कांवर को देखने ही भक्तों के मुख से बोल बम के जयकारे लग रहे हैं. शिव भक्ति के इस अनूठे रूप 51 फीट लंबा कांवर पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बता दें कि अनोखे-अनोखे कांवड़ के साथ बाबा की भक्ति में लीन देवघर की और जाते कांवरियों का उत्साह भी देखते बन रहा है.

मध्यप्रदेश के कटनी से आए मां जलपा 64 योगनी कांवरिया संघ के कांवरिया पिछले 20 साल से लगातार सुल्तानगंज से जल भर मुंगेर होते बाबाधाम को जाते हैं और हर बार अपने अनोखे कांवर को ले कांवरिया संघ बाबाधाम जाते है. इस बार इस संघ के 150 कांवरियों के द्वारा सावन माह का पहला 51 फीट लंबा कांवर ले सुल्तानगंज से जल भर बाबाधाम के लिए जा रहे है. संघ के द्वारा काफी मेहनत और लगन के बाद बहुत ही खूबसूरत ढंग से विभिन्न तरह के सजावट के समानों और घुंघरुओं से सजाया गया है.

जब इतना विशाल और आकर्षक कांवर कांवरिया पथ पर जहां से भी निकल रहा वहां आकर्षण का केंद्र बन जाता है. लोगों की नजरे अपने आप उस कांवर को देखने के लिय घूम जाती है. कांवरिया विकास कनौजिया ने बताया कि इस कांवड़ संघ के द्वारा पिछले 20 सालों से लगातार बाबाधाम जाया जा रहा है. साथ ही बताया कि उन्होंने इस बार कांवड़ पे शिवजी को विराजमान किया है और उन्हें तिरंगे की पगड़ी पहनाई गई है. जो कि आपसी भाई चारा का प्रतीक है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *