घर में बंद कर पहले जमकर की पिटाई फिर चाकू से गोदकर फेंका ; कराहने की आवाज पर लोगों ने कराया भर्ती

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिउरी गांव में बदमाशों ने पहले एक युवक को घर में बंद कर जमकर पीटा. जिसके बाद उसे चाकू से गोद कर मरा हुआ जानकर खेत में फेंक दिया. कुछ देर बाद उसके कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के द्वारा उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल और फिर वहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. हालांकि परिजन पटना के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार करवा रहे हैं.

चाकू बाजी में गंभीर रूप से जख्मी युवा रसूलपुर थाना क्षेत्र के सिउरी गांव निवासी सिउरी गांव निवासी विजय सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बदमाशों ने घात लगा एक युवक का मुंह बांधकर पहले तो अपने घर में बंद कर बेरहमी से पिटाई की. फिर चाकू व धारदार हथियार से सिर, हाथ व पेट सहित कई स्थानों पर गोद कर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं युवक को मृत समझ कर पास ही के खेत में फेंक कर फरार हो गए.

इस बीच गंभीर रूप से जख्मी युवक के कराहने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए. जिसके बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया, वहां से उसे पुन: पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. विदित हो कि बीते सप्ताह ही जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में सनकी आशिक के द्वारा तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.

जहां स्थानीय थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव निवासी तारकेश्वर सिंह उर्फ़ झाबर सिंह एवं उनकी दो पुत्री 17 वर्षीय चांदनी कुमारी एवं 15 वर्षीय आभा कुमारी की सोये अवस्था में ही हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया था. वहीं तिहरे हत्याकांड की चश्मदीद गवाह तारकेश्वर सिंह उर्फ़ झाबर सिंह की पत्नी व 17 वर्षीय चांदनी कुमारी एवं 15 वर्षीय आभा कुमारी की मां शोभा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *