दारोगा के घर डकैतों ने डाला डाका ; घर में रखा 5 किलो आम और खाना भी खा गए डकैत

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. जब जहां चाहे लूट, डकैती और हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है. जहां, अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा के घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती कर ली. इतना ही नहीं अपराधियों ने घर में रखें आम का भी स्वाद लिया और बचा हुआ सारा खाना भी खा गए. यह पूरा मामला फुलवारीशरीफ के गोपालपुर स्थित शाहपुर गांव में हुई हो.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक डकैतों ने परिवार के लोगों को पहले बंधक बनाया. फिर घर में रखे तीन लाख के जेवर, 35 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया. इसके बाद भूखे डकैतों ने रसोई में रखा बचा हुआ खाना खाया. यही नहीं, वहां रखे 5 किलो आम भी चट कर गए. बताया जा रहा है कि रात दो बजे डकैत घर में घुस आए और पिता का मोबाइल छीनकर उन्हें अंदर कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद कमरे को धक्का देकर कहा कि थाने से बड़ा बाबू आया हूं.

तुम्हारे यहां हथियार है, उसकी जांच करनी है. आशंका होने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो, डकैतों ने दरवाजा तोड़ने की बात कही. साथ ही पिता को गोली मारने की धमकी दी. जिसके बाद डर के मारे परिवार वालों ने कमरा खोला तो कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया एवं डंडे से पीटा. डकैत पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे. उधर इस मामले में गोपालपुर थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *