बिहार संपर्क क्रांति में अचानक हुए धमाके से मची भगदड़ ; जानें क्या है मामला?

0 minutes, 3 seconds Read

SAMASTIPUR DESK – समस्तीपुर जंक्शन पर खड़ी ट्रेन के जनरल डिब्बे से अचानक धमाका होने के कारण वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. जिसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति बन गई. दरअसल समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन खड़ी थी. जिसके जनरल डिब्बे में अचानक एक धमाका हुआ जिसने लोगों को परेशान कर दिया और फिर लोग डिब्बे से उतर इधर-उधर भागने लगे. जिसके बाद RPF और GRP मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया कि घबराने की कोई बात नहीं है और तब जाकर वहां भगदड़ की स्थिति कंट्रोल हुई.

 

कैसे हुआ धमाका ?

इस मामले में ECR रेलवे की तरफ से मामले की जानकारी दी गई है. उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को बिहार संपर्क क्रांति समस्तीपुर जंक्शन से खुलने ही वाली थी, तभी एक जनरल डिब्ले से धुंआ निकलने की शिकायत मिली. जिसके बाद जांच की गई और यह पता चला कि कोई यात्री अग्निरोधक यंत्र पर बैठ गया है और उसके बैठने के कारण एक धमाका हुआ और अग्निरोधक यंत्र एक्टिव हो गया. इसके बाद पूरे कोच में ड्राई केमिकल फैल गया.

केमिकल को फैलते देख सभी यात्री घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. ट्रेन खुलने में हुई देरी स्टेशन पर धमाके की खबर से अचानक मची भगदड़ के कारण ट्रेन को प्लेटफॉर्म से रवाना होने में करीब 45 मिनट की देरी हुई. ट्रेन को प्लेटफॉर्म से 9 बजकर 45 मिनट पर रवाना होना था मगर अचानक मची भगदड़ को देखते हुए उसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया. जिसके बाद मामले की जांच करने और लोगों को सब कुछ समझाने में भी कुछ समय लगा और यही कारण है कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से खुलने में देरी हुई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *