शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान हादसे में मजदूर समेत गृह स्वामी की मौत ; बचाव करने गये दो व्यक्ति अचेत

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के माझा गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया गांव में शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए टंकी में अंदर घुसे एक मजदूर के साथ गृह स्वामी की भी मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के लिए टंकी में गए दो व्यक्ति भी अचेत हो गये. जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. हालांकि सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई में काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदकर टंकी की दीवार तोड़ी गई और सीढी के सहारे ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें बाहर निकाला गया. जिसके बाद आनन फानन में बेहोशी की हालत में दोनो युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

जहां उनकी हालत गभीर बताई जा रही है. मृतक का नाम सुधीर दुबे और फेंकू मिस्त्री है. ग्रामीणों के मुताबिक माझा थाना के फुलवरिया गाव में सुधीर दुबे अपने निर्माणाधीन घर में शौचालय का टंकी बनवा रहे थे. उसी दौरान शौचालय के टंकी का सेंटरिंग खोलने के लिए अंदर घुसे सुधीर दुबे और राज मिस्त्री फेंकू की दम घुटने से मौत हो गयी. अंदर घुसे दोनो लोगो को बचाव करने गए दो युवक कुलदीप कुमार और अंकित कुमार भी बेहोश हो गए.

इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मांझा पुलिस ने जेसीबी के मदद से सभी लोगो को बाहर निकाला. ग्रामीणों के मदद से कुलदीप कुमार और अंकित कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. वही मांझा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बहरहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *