सारण डीएम ने भवन प्रमंडल के निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूरा करने का दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण डीएम अमन समीर ने आज भवन निर्माण विभाग के कार्य प्रमंडल सारण द्वारा जिला में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की.सभी योजनाओं में एकरारनामा के अनुरूप कार्य पूर्ण होने की तिथि तथा कार्य प्रगति की अद्यतन स्थिति की योजनावार विवरणी प्रस्तुत करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को दिया गया.डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटी सह प्रशिक्षण केंद्र, आयुक्त कार्यालय में मीटिंग हॉल का जीर्णोद्धार, मंडल कारा छपरा में 132 शैय्या वाले कैदी बैरक का निर्माण, डिस्ट्रिक्ट जेल छपरा में 20 क्षमता के महिला बैरक का निर्माण, कैदियों के लिये शौचालयों का निर्माण,

सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिये हॉल का निर्माण, आपूर्त्ति श्रृंखला भवन का निर्माण, आईटीआई छपरा के भवन का निर्माण, महिला आईटीआई भवन, राजकीय पॉलिटेक्निक मढ़ौरा में छात्रावास भवन का निर्माण आदि के अद्यतन कार्य प्रगति की एक-एक कर समीक्षा की गई तथा शेष कार्यों को पूरा करने के लिये अलग अलग समय सीमा का निर्धारण किया गया. निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया गया. जिला उत्पाद कार्यालय के शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला विकास शाखा प्रभारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित सहायक अभियंता उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *