संबंध बिगड़ा तो देवर ने भाभी का कर दिया मर्डर, सनसनी

0 minutes, 2 seconds Read

NALANDA DESK – बिहार के नालंदा में देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर इलाके की है. परिजनों ने बताया कि पैसों के लेनदेन में हत्या को अंजाम दिया गया है. वहीं चर्चा यह भी है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग था. उसी दौरान महिला ने देवर को 20 हजार रुपये दिये थे. मृत महिला की पहचान मंसूर नगर निवासी संतोष चौधरी की 38 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गई है. सुलेखा की सास रेखा देवी ने बताया कि आने वाले 17 जुलाई को सुलेखा की बेटी का जन्मदिन था. इस वजह से वह फुफेरे देवर धारो चौधरी से अपना 20 हजार रुपया मांगने गई थी. उधार दिये गए पैसा मांगने पर धारो चौधरी भड़कर गया और सुलेखा को गाली गलौज देकर भगा दिया.

पानी भरने के दौरान देवर ने भाभी को मारी गोली

इस मामले में रेखा देवी ने बताया कि पैसा मांगने पर फिर देवर ने उसे गाली-गलौज करके भगा दिया था. जिसके बाद सुलेखा घर चली आई. फिर घर के बाहर कुएं से पानी भरने लगी. तभी धारो चौधरी वहां आ धमका और उसने भाभी को गोली मार दी. गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार वाले दौड़े और खून से लथपथ सुलेखा को फौरन सदर अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्या से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

महिला की मृत्यु होने की बात सुनते ही परिजन गुस्सा हो गए और अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर दिया. शव को सड़क पर रख कर मृतक महिला के परिजन प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और परिजनों से बातचीत कर सभी को समझाया. वहीं घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि महिला की हत्या हुई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

कभी देवर के साथ चलता था प्रेम-प्रसंग

सुलेखा की हत्या के बाद बात सामने आ रही है कि गोली मारने वाले आरोपी देवर का उसके साथ पहले प्रेम संबंध था. इस कारण दोनों एक बार घर से फरार भी हो चुके हैं. जब दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, तभी महिला ने आरोपी को 20 हजार रुपये दिये थे. यह भी बात सामने आई है कि आरोपी ड्रग्स सप्लाई का धंधा भी करता था. इसके अलावा वह हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *