एक साथ बाजार करने जा रही चार महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने लिया अपनी चपेट में ; एक की मौत तीन उपचारत, चालक गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK – सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने एक साथ बाजार करने जा रही चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य तीन महिला का उपचार चल रहा है. घटना कोपा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर घटी है. जहां ट्रक ने बाजार जा रही चार महिलाओं को धक्का मार दिया. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हो गई. मृत महिला कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी नरेश राय की 45 कुर्सी पत्नी गोलू देवी बताई जाती है.

जबकि घायल महिला चिंता देवी, कुंती देवी, व दूसरी कुंती देवी बताई जाती है. सभी का उपचार छपरा सदर अस्पताल में किया गया. इस संदर्भ में घायल के परिजनों ने बताया कि सभी महिलाएं एक साथ कोपा बाजार के लिए गांव से निकली थी. उसी बीच थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया.

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है. साथ ही मौके पर पहुंची कोपा पुलिस के द्वारा ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने मृत गोलू देवी के शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *