साला की शादी में ससुराल आए जीजा की करंट लगने से मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर जाफर गांव में करंट लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के समसपुरा गांव निवासी बुटन सिंह बताया गया है. इस घटना के बाद मृतक के ससुराल में चीख पुकार मच गई. रोते बिलखते परिजनों की आवाज सुन आस पास के लोग वहां पहुंचे. आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर में मृत घोषित कर दिया. घटना के सम्बध में बताया जाता है कि मृतक के ससुराल धर्मपुर जाफर में उनके साला की शादी की तैयारी चल रही थी. 11 जुलाई को बारात जाने वाली थी. घर में शादी को लेकर मटकोर पूजा था.

पूजा की तैयारी चल रही थी, तभी बुटन सिंह स्टैंड फैन घुमाने के लिए पंखे को छुआ जैसे ही उसके शरीर मे बिजली की करंट दौड़ गई. वह अचेत होकर जमीन पर गिर गये. घटना के बाद घर में शादी का माहौल गम में बदल गया. घटना के मृतक के सास मीना देवी,पत्नी माया देवी सहित अन्य परिजन का रो रोकर हाल-बेहाल है. देखने के लिए आसपास के लोगो की भीड़ जुट गयी. लोगो ने कहा इस घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था वह आज वहा मातम पसरा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *