दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिला ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग ; तीनों की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा-सिवान रेलखंड स्थित दरौंदा जंक्शन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे का मौत हो गई. समाचार प्रेषण तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि गोरखपुर से आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने महिला और उसके बच्चों की मौत हुई है. मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष और उसके बच्चों की उम्र 6 साल और 3 साल बताई जा रही है. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

हालांकि समाचार प्रेषण तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए तीनों शवों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. इधर महिला और उसके बच्चों की मौत के बाद स्थानीय लोग भी हैरान है. स्थानीय लोग भी उसकी पहचान नहीं कर पा रहे है. वहीं ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि वह महिला खुदकुशी की नीयत से ही वहां पहुंची थी और दोनों बच्चों को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूदी थी.

वहीं इस संबंध में आरपीएफ ज्ञान सरोवर ने बताया कि गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन जो कि शाम 4 बजे सिवान की तरफ से आ रही थी. उसकी चपेट में महिला और उसके बच्चे आ गए. इसमें तीनों की मौत हो गई है. हालांकि शव को देखने के बाद से ऐसा लग रहा है कि महिला ने अपने बच्चो के साथ आत्महत्या की है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *