सड़क दुर्घटना में गोपालगंज के युवक की छपरा में हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA / GOPALGANJ DESK – सारण जिले के मशरक थानांतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत हेम छपरा गांव निवासी सत्येंद्र पांडे के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार पांडे के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह किसी कार्यवश छपरा आया था, जहां मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद उसकी पहचान कर इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर छपरा भेजा, जहां सूचना के बाद मृतक के घर वाले भी पहुंचे और रोना-पीटना लग गया. वहीं सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जिसके बाद परिवार वाले शव को लेकर अपने गृह जिला गोपालगंज निकल गए हैं.

बड़े भाई को रिसीव करने मशरक आया था पवन

छपरा पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई 32 वर्षीय पंकज पांडे कोलकाता रहता है. कोलकाता से वह बस पकड़ कर मशरक पहुंचा था, जहां उसका छोटा भाई बाइक से उसे लेने के लिए मशरक बस स्टैंड आया था, जहां से बाइक पर बैठा कर वह वापस लखनपुर के रास्ते गोपालगंज जा रहा था तभी अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे जहां पवन की मौत हो गई, वहीं उसके बड़े भाई पंकज पांडे को मशरक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *