भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान ने खुद के हथियार से गोली मारकर किया सुसाइड

0 minutes, 1 second Read

SITAMARHI DESK – सीतामढ़ी भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवान ने खुद गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. मृत जवान की पहचान पंजाब निवासी 45 वर्षीय जगमोहन सिंह के रूप में की गई है. जिनकी तैनाती बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत भारत-नेपाल के बैरगनिया बॉर्डर पर थी. यह 20वीं बटालियन के जवान थे. उन्होंने अपनी ही हथियार से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा है.वहीं मौके पर मौजूद एसएसबी जवानों ने मृतक एसएसबी जवान के डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया.

हालांकि एसएसबी जवान ने खुद को क्यों गोली मारी है. इस मामले को में बटालियन के अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है. जिसके कारण कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है. एसएसबी जवान पंजाब प्रांत के रहने वाले हैं. वहीं घटना के बाद सीतामढ़ी जिला पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर एसएसबी जवान ने क्यों खुद के हथियार से गोली मार कर अपनी जान दे दी है. वही, इस घटना की सूचना उसके परिवार वालों को भेज दी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *