15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर रोक ; सदर एसडीओ व ज़िला खनन पदाधिकारी ने कहा अवैध खनन पर होगी कार्रवाई

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर एसडीओ संजय राय एवं ज़िला खनन पदाधिकारी लाल बिहारी के द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि NGT के आदेश के आलोक में मॉनसून अवधि 15 जून से 15 अक्टूबर तक के दौरान राज्य में बालू का खनन बंद है.जन सामान्य एवं विकास के कार्यों के बालू के उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सरकार की स्तर से बालू के बंदोबस्तधारियों को बालू घाट के सीमा से 300 मीटर तक सेकेन्ड्री लोडिंग पॉइंट निर्धारित कर एवं अनुज्ञप्तिधारियों को K-अनुज्ञप्ति निर्गत कर बालू का भंडारण कर बिक्री करने हेतु अनुमति दी जाती है.

अनुज्ञप्तिधारियों/ बंदोबस्तधारियों द्वारा मॉनसून/ बंद अवधि में ई-चालान के माध्यम से बालू का बिक्री किया जाता है. दक्षिणी बिहार के ज़िलों से संवेदकों /अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा पीला बालू का ई- चालान के उत्तरी बिहार एवं उत्तर प्रदेश में प्रेषण किया जाता है. उत्तरी बिहार एवं उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों/ ज़िलों में बालू का परिवहन सारण जिला से होकर किया जाता है. जिसकी वजह से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बालू लदे वाहनों का सारण जिला से होकर परिवहन होता रहता है.

जिला में जिला स्तरीय/ अनुमंडल स्तरीय /अंचल स्तरीय टीम गठित कर बालू लदे वाहनों का नियमित रूप से जांच किया जाता रहा है. अवैध बालू लदे वाहन पाए/ पकड़े जाने पर उक्त वाहन मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया जाता है. गत वित्तीय वर्ष में कुल- 2162 वाहन ज़ब्त कर 776 प्राथमिकी प्राथमिकी दर्ज, 806 गिरफ़्तार कर 3937.16 लाख राजस्व की वसूली की गई है.


जून माह में खनन विभाग एवं जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में उपलब्धि

अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध सारण जिलान्तर्गत जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा समय- समय पर विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त बालू माफियाओ/कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है. इसी क्रम में बीते माह जून में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग के पदाधिकारियों के साथ विशेष अभियान चलाया गया. उस विशेष अभियान के दौरान सारण जिलान्तर्गत अवैध बालू परिवहन, भण्डारण एवं ओवरलोडिंग में कुल- 165 वाहन जब्त कर कुल 87,705 घनफीट बालू जब्त किया गया तथा परिवहन एवं खनन विभाग के द्वारा कुल 4 करोड़ 11 लाख 86,355 रू० का जुर्माना वसूला गया. वहीं इस सम्बन्ध में सारण जिला अंतर्गत कुल 99 काण्ड दर्ज कर 103 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व शेष फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *