विवाहिता का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने के मामले में साइबर थाना ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण साइबर थाना द्वारा सोशल मीडिया पर महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी अमन ने बताया कि साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि दरियापुर थाना क्षेत्र के टरवां मगरपाल निवासी बीरू कुमार उर्फ़ नागेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा एक विवाहिता का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ यौन उत्पीड़न व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

इस सम्बन्ध में सारण साइबर थाना कांड संख्या -168/24 IT एक्ट दर्ज किया गया. जिसके आलोक में उस काण्ड के नामजद अभियुक्त बीरू कुमार उर्फ़ नागेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी सोशल मीडिया ( Facebook,Instagram Youtube, Twitter/X) पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, हिंसक, भ्रामक बाते एवं अफवाह नहीं फैलायें. ऐसा करना एक दंडनीय अपराध है. सारण सोशल मीडिया पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर ऐसे असामाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रखी जा रही है. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ऐसे लोगो को चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *