एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या ; आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया सड़क जाम

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया है. वहीं, मौक पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाकर आगे की जांच में जुट गई है. घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है. मृतक माधोपुर गांव निवासी झूलन राय बताया गया है. अपराधियों ने एक के बाद एक कर 3 गोलियां मारकर उक्त व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा कि कुछ समय पहले झूलन राय के भतीजे की हत्या हुई थी.

उस मामले में झूलन राय गवाह बना हुआ था. जिसके बाद से ही अपराधी गवाही से हटने और केस वापस लेने की बार-बार धमकी दे रहे थे. लेकिन लाख मना करने के बाद भी जब झूलन राय ने बात नहीं मानी तो अपराधियों ने घर के दरवाजे पर आकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है. वहीं, घटना के बाद लोगों ने मुआवजे की मांग और अपराधियों को पकड़ने को लेकर दानापुर बस स्टैंड के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे.

 

वहीं, इसकी सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझने में जुट गई. लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे. उनका कहना था कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाएंगे तब तक इसी तरह से रोड जाम रखेंगे. बाद में लोगों को समझने के लिए दानापुर थाना अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि माधोपुर में हत्या हुई थी, जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने आगजनी करते हुए रोड जाम कर दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *