तीन अ’पराधियों ने ह’थियार के बल पर दिनदहाड़े लू’ट लिए फाइनेंस बैंक से ₹14 लाख

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – राजधानी पटना में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट हुई है. जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के गोखूलपुर गांव स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में हथियार बंद अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जहां बैंक में घुसकर कर्मचारियों और ग्राहकों को बाथरूम में बंदकर तिजोरी से 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि हर दिन की तरह सोमवार को सामान्य तरीके से बैंक का कार्य चल रहा था.

उसी दौरान आधा दर्जन अपराधियों ने बैंक में घुसकर बैंक के गार्ड को हथियार का भय दिखाकर बैंक में मौजूद सभी लोगों को बाथरूम में बंद कर दिया और लॉकर रूम की चाबी छीन ली. 10 मिनट में बैंक की तिजौरी से 14 लाख रुपये से अधिक की रकम लेकर फरार हो गए . लूट की इस घटना के विषय में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने कहा कि करीब आधा दर्जन संख्या में हथियार बंद अपराधी मुंह पर गमछा और माक्स लगाए हुए अचानक बैंक में घुस आए. जिसके बाद पहले गार्ड को हथियार के बल पर बंधक बना लिया.

जबतक अन्य कर्मी कुछ समझ पाते तभी सभी अपराधी जान से मारने की धमकी देते हुए सभी स्टाफ और कई महिला समेत अन्य ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया.रोज की तरह आज भी करीब 7 बजे बैंक खुल गया था. बैंक के निजी काम से हम बाहर निकल गए थे. करीब साढ़े ग्यारह बजे फोन से सूचना मिली कि बैंक में लूट हो गई है. गार्ड से चाबी छीनकर करीब 10 मिनट में बैंक की तिजौरी से 14 लाख रुपये से अधिक लेकर फरार हो गए. फिलहाल इस घटना के बाद सभी बैंक कर्मी डरे सहमे हुए हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *