सिवान के व्यक्ति की छपरा में ग’ला द’बाकर ह’त्या

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से में एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान सिवान जिला के सिसवन थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी स्वर्गीय जंग बैठा के पुत्र जिउत बैठा के रूप में की गई है. जो कि सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत बसडीला गांव स्थित चिकनी गाछी गांव में रहता था और यहीं पर जीविकोपार्जन के लिए काम करता था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने को कब्जे में लेकर इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी.

सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते छपरा पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कराए जाने के बाद पोस्टमार्टम करा कर उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. हालांकि, पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है. वहीं मांझी थाना अध्यक्ष ने बताया कि उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. हालांकि इस मामले में हत्या किए जाने के कारणों की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *