हादसा : अ’नियंत्रित पिकअप वैन के प’लटने से एफसीआई गोदाम के करीब तीन दर्जन मजदूर घा’यल, चार रे’फर

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत रेपुरा गांव के समीप से भीषण हादसा की खबर आ रही है, जहां अनियंत्रित पिकअप वैन के पलटने के कारण उसमें सवार एफसीआई गोदाम के करीब तीन दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी मजदूरों को गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सात मजदूरों को छपरा सदर अस्पताल तथा चार मजदूरों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

 

पीएमसीएच रेफर किए जाने वालों में राज किशोर राय, हरि राय, हरे राय, अखिलेश प्रसाद यादव शामिल है. जबकि छपरा सदर अस्पताल रेफर किए जाने वालों में भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अवध राय का पुत्र बलिराम राय, मेवालाल राय का पुत्र नागेंद्र राय, सेवालाल राय का पुत्र सत्येंद्र राय, सेवालाल राय के पुत्र टुनटुन राय एवं रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी विजय राय का पुत्र उमेश राय, टहल टोला निवासी मुसाफिर राय का पुत्र श्रीराम राय शामिल है.

वही करीब दो दर्जन घायलों का उपचार गड़खा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छपरा से एफसीआई के मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वैन गड़खा के रायपुरा में पलट गई. बताया जा रहा है कि छपरा शहर से करीब 30 से 35 मजदूर पिकअप वैन से परसा एफसीआई गोदाम में माल लोडिंग के लिए जा रहे थे. वहीं सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर हैं. उनका समुचित इलाज चल रहा है.

वही इस घटना की सूचना के बाद छपरा नगर निगम महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी घायलों का हाल-चाल जानकर उनके इलाज में तत्परता लाने के लिए अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *