घर से बुलाकर एक व्यक्ति की गला रेत’कर ह’त्या ; नहर के समीप से श’व बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत अख्तियारपुर गांव में घर से बुलाकर एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसका शव गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर गांव स्थित नदी के समीप झाड़ी से बरामद किया गया. मृतक की पहचान जिले के गरखा थाना अंतर्गत अख्तियारपुर गांव निवासी अलीमुद्दीन अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र शकील अंसारी उर्फ सोनू के रूप में की गई. नदी के समीप झाड़ी में उसका शव देखकर यह बात गांव में आग की तरह फैल गई.

वहीं सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते वहां पहुंचे और उनकी सूचना के बाद गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में परिवार वालों का आरोप है कि बीती देर संध्या कुछ लोग उनके घर आए थे और शकील को घर से बुलाकर ले गए. जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. सुबह तक वह लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे. तभी,

उन्हें ज्ञात हुआ कि गांव स्थित नदी के समीप झाड़ी में शकील का शव पड़ा हुआ है. जिसके गले पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के जख्म है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंपते हुए मामले की तफ्तीश प्रारंभ कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *