अब घरेलू व अन्य प्रोडक्ट्स को विदेशों में निर्यात कर बना सकते हैं अपनी अलग पहचान ; डाक विभाग ने न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई सुविधा

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – डाक विभाग के द्वारा सेवाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है. जहां, ग्राहकों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं विभाग द्वारा चालू की गई हैं. वहीं अब जिले के छोटे-छोटे व्यवसायियों के लिए बड़ी-बड़ी स्कीम चल रही है. जिसमें एक से बढ़कर एक ऐसी योजनाएं है जो कि आपके प्रोडक्ट को विदेशों तक पहुंचा सकती है और वह भी न्यूनतम शुल्क पर. इस विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए सारण प्रमण्डल के प्रवर डाक रंजय कुमार सिंह ने डाक सेवाओं की वृहत जानकारी दी. कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि डाक विभाग के द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए विभाग के द्वारा डीएनके स्कीम चालू की गई है.

जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति डाक विभाग से जुड़कर अपने घरेलू सामान किसी परिचित को विदेश भेज सकता है. इसके साथ ही छोटे व्यवसायी के रूप में देश के 100 देश में अपने प्रोडक्ट को बेच सकता है. डाक विभाग उनके उसे प्रोडक्ट को अच्छी तरह पैकेजिंग कर उसे विदेश तक पहुंचाने का काम कर रही है. जिसका शुल्क भी काफी न्यूनतम है. इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक श्री रंजय कुमार सिंह ने कहा कि डाक जीवन बीमा की शुरुआत 01 फरवरी 1884 को हुई थी. तब इस बीमा का लाभ सिर्फ डाक विमांग के कर्मियों के लिए था. बाद में इसका विस्तार सभी सरकारी सेवकों के लिए किया गया.

वर्तमान है सरकारी, अर्द्ध सरकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मी एवं कामकाजी, पेशेवर जैसे – डॉक्टर, इंजीनियर, चाटर्ड एकाउन्टेन्ट, वास्तुकार, अधिवक्ता, बी एड डिग्रीधारी, आई टी आई, व्यवसायिक शिक्षा डिप्लोमा/डिग्रीधारी, आशा कार्यकर्ता, केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान के सभी स्नातक/डिप्लोमा डिग्रीधारी इसका लाभ ले सकते है. साथ ही ग्रामीणों के लिए ग्रामीण डाक जीवन बीमा की सुविधा उपलब्ध है. डाक जीवन बीमा किसी भी अन्य बीसा की अपक्षा ज्यादा बोनस प्रदान करता है.

उन्होंने बताया कि जीवन की अनिश्चितता और प्रियजनों के सुर्वेव भविष्य के लिए बीमा आज के दौर में अत्यन्त आवश्यक है. बीमा न केवल मृत्यु की स्थिति में प्रियजनों को आर्थिक सबलता प्रदान करता है बल्कि यह निवेश का भी उत्तम साधन है. इसके अलावा श्री सिंह ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य के हेतु 0 से 10 वर्ष की बच्चियों के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खोलवाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह योजना समाज के हर वर्ग के लोगों के बच्चियों के शिक्षा एवं विवाह हेतु उत्तम योजना है.इसके लिए विभाग प्रत्येक विधालय एवं स्वास्थ्य विभाग में कैम्प लगाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चियों के साक्षा खोलने कि दिशा में अग्रसर है. इसके अलावा अलग-अलग संस्थानों से आए अधिकारी/ प्रतिनिधीव से डाक विभाग की अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई एवं ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय प्राप्त करने हेतु उनसे सुझाव भी लिया गया.

इस अवसर पर संजय कुमार उप डाक अधीक्षक सारण, दीपक साह साहायक डाक अधीक्षक मढौरा, मंटू कुमार डाक निरीक्षक एकमा, प्रभाष कुमार रंजन डाक निरीक्षस उत्तरी अनुमण्डल, पी एस पी श्रीवास्तव डाक निरीक्षक सोनपुर, संतोष कुमार उरॉव परिवाद निरीक्षक, राजेश कुमार सिंह विकास पदाधिकारी डाक जीवन बीमा, मो० क्यामु‌द्दीन चल सम्पर्क निरीक्षक, कुन्दन कुमार सिंह मार्केटिंग एक्सक्युटिव, हरेश्वर कुमार, अमनकान्त कुमार, सुरेन्द्र कुमार, त्रिलोक प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *