JPU कुलपति ने गोपालगंज के दो महाविद्यालयों का निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – जयप्रकाश विश्ववविद्यालय के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने आज गोपालगंज स्थित कमला राय महाविद्यालय और हथुआ स्थित गोपेश्वर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया. कुलपति महोदय ने सबसे पहले गोपेश्वर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय के वर्गकक्षों, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित सभी विभागों का जायजा लिया. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाये. प्राध्यापक महाविद्यालय के रूटीन के मुताबिक वर्गों को संचालित करें और हर महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कक्षाओं का नियमित रूप से संचालन हो जिससे महाविद्यालयों में दिनानुदिन शैक्षणिक सुधार परिलक्षित हो.

इसके बाद माननीय कुलपति महोदय ने गोपालगंज स्थित कमला राय माहाविद्यालय का दौरा किया. उन्होंने वहां भी वर्गकक्षों, प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित सभी विभागों की जांच की और प्राचार्य को आवश्यक निर्देश दिए. कुलपति ने कहा कि पठन-पाठन के स्तर में सतत सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए ताकि शैक्षणिक सुधार होता रहे. उन्होंने आह्वान किया कि आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी हर कोई प्रयास करे ताकि विश्ववविद्यालय और महाविद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ किया जा सके। इस अवसर पर समायोजक, महाविद्यालय विकास परिषद प्रो हरिश्चंद भी उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *