एंबुलेंस ने एक वृद्ध को रौ’दा ; सड़क जाम के बाद पोस्टमार्टम कक्ष से पुनः जांच के लिए ले जाया गया अस्पताल

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर के समीप रिविलगंज जाने वाले मार्ग पर तेज गति से जा रहे एंबुलेंस ने एक वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग निकलने में सफल रहा. मृत व्यक्ति की पहचान छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी बैजनाथ बैठा के 72 वर्षीय पुत्र तुलसी बैठा बताए गए हैं.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और करीब घंटे भर तक जमकर हंगामा करते रहे. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची, और लोगों को समझाने बुझाने और मुआवजा का आश्वसन दिलाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा.

पोस्टमार्टम कक्ष में वृद्ध के जिंदा होने की उड़ी अफवाह

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम कक्ष में मरीज के जिंदा होने की परिजनों को गलतफहमी हो गई. जिसके बाद परिजन पुनः पोस्टमार्टम टेबल से शव उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर धनंजय कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *