कोढ़ा गैं’ग के खिलाफ पुलिस को मिली कामयाबी ; गिरोह के दो अ’पराधी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

BHAGALPUR DESK  – बिहार में अपराध की दुनिया में कोढ़ा गैंग बड़ा नाम है, जिनके खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी में स्कूल प्रधानाध्यापिका और उनके साथ लोगों की भूमिका भी सराहनीय रही है. घटना के संबंध में मध्य विद्यालय गोराडीह की शिक्षिका नीतू कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहकर्मी शिक्षक निक अग्निहोत्री के साथ एसबीआई बैंक से ₹50000 रुपया लेकर जा रही थी. उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो पैदल ही किसी मैकेनिक के यहां जा रहे थे. तभी बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जोरदार पकड़ के कारण बदमाश असफल हो गये.

भागने के प्रयास में बाइक सवार की बाइक उलट गई और वे लोग पैदल ही गौशाला के पीछे बगीचे की तरफ भागने लगे. उसी क्रम में शोर मचाने पर वहां के स्थानीय लोगों ने खदेड़कर दोनों बाइक सवार झपटमारों को पकड़ लिया. बाद में दोनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पूछताछ में दोनों ने खुद कोढ़ा गैंगे से जुड़ा होना बताया. दोनों की पहचान कोडा गैंग के ज़ुबरगंज निवासी रामू यादव के पुत्र प्रकाश यादव व धर्मेंद्र यादव के पुत्र सोमियाल यादव के रूप में की गई है. दोनो झपटमारों के पास से दो मौबाईल दो मास्टर चाबी तथा खुजली वाला पाउडर तथा एक व्हाईट कलर की अपाची गाड़ी बरामद की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *