देसी क’ट्टा और का’रतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार ; पुलिस कर रही पूछताछ

0 minutes, 0 seconds Read

GAYA DESK –   बिहार के गया जिला पुलिस टीम ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और कैश की बरामदगी की गई है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम इनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस को यह सफलता बेलागंज थाना क्षेत्र से मिली है. बताया जा रहा है कि गया एसएसपी आशीष भारती को सूचना मिली थी कि बेलागंज थाना के कचनामा गांव में हथियार के साथ रहे लोग अन्य लोगों से उलझ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को रवाना किया गया. मौके पर पहुंची बेलागंज थाना की पुलिस ने कार्रवाई की और दो को मौके पर से पकड़ा.

दो लोगों को पकड़ने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. उस क्रम में दो में से एक युवक के पास से देसी कट्टा मिला. वहीं कारतूस और कैश की भी बरामदगी की गई है. दो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस यह पता कर रही है, कि यह दोनों लोग हथियार के साथ अन्य लोगों से क्यों उलझ रहे थे. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में संजय सिंह बेलागंज के कचनामा निवासी और अजय कुमार सिंह बेलागंज थाना क्षेत्र के डीहा बाजार निवासी शामिल है.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. देसी कट्टे के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से जिंदा कारतूस और 24 हजार कैश की भी बरामदगी की गई है. मामले में छानबीन की जा रही है. फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ चल रही है. पूरे मामले का पता कर इस तरह हथियार लेकर घटना करने में और कोई संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *