चार साइबर अ’पराधियों को पुलिस ने किया गि’रफ्तार ; काफी संख्या में मोबाइल व सिमकार्ड बरामद

0 minutes, 1 second Read

PATNA DESK – जामताड़ा के सदर थाना अन्तर्गत पाण्डेडीह एवं करमाटॉड़ थाना अन्तर्गत बारादहा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो भाई समेत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए साइबर अपराध थाना डी एस पी अशोक कुमार राम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर उनके द्वारा टीम बनाक उपरोक्त स्थानों में साइबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें दो सगे भाई बिमल कुमार राय व कमल राय शामिल हैं.

इसके अलावा असरफ अंसारी, इरसाद अंसारी को साइबर अपराध करते हुए रंगे हाथों दबोचा है. साइबर अपराध थाना डी एस पी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एस पी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थानों में छापेमारी किया गया. जहां से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इन बदमाशों के पास से 17 मोबाईल -17, 22 सिम, 9 ए०टी०एम० कार्ड, 2 पासबुक, 2 चेकबुक, 5 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, एक भोटर कार्ड और एक चारपहिया वाहन बरामद हुआ है. इन सभी के विरुद्ध साइबर अपराध मामले में विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *